‘भारत छोड़ो’ की वर्षगांठ : मोदी का भ्रष्टाचार, आतंकवाद से लड़ने का आग्रह

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। ऐतिहासिक ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इस आंदोलन में शामिल रहे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए देशवासियों से भारत को गरीबी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्त कराने की प्रतिज्ञा लेने का आग्रह किया।

मोदी ने ट्वीट किया, “ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ पर हम इस आंदोलन में भाग लेने वाले सभी महान पुरुषों और महिलाओं को सलाम करते हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के उद्देश्य को पूरा करने के लिए पूरा देश महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक साथ आया।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “1942 में, भारत को उपनिवेशवाद से आजाद करने की आवश्यकता थी। आज 75 साल बाद, अलग तरह के मुद्दे हैं।”

उन्होंने कहा, “चलें, भारत को गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और सांप्रदायिकता से आजाद करने का संकल्प लें और 2022 तक हमारे सपनों के ‘नए भारत’ का निर्माण करें।”

मोदी ने देश के लोगों से ‘ऐसे नए भारत के निर्माण के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का आग्रह किया, जिस पर हमारे स्वतंत्रता सेनानी गर्व करते।’

महात्मा गांधी ने 8 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया था। भारत से ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन को उखाड़ फेंकने के लिए देशवासी इस आंदोलन में साथ आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493