श्रीनगर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।
पुलिस ने कहा कि घटना त्राल के गुलाब बाग इलाके की है। सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना पर एक अभियान शुरू किया था।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “जब आतंकवादियों को चुनौती दी गई, तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई। अभियान में तीन आतंकी मारे गए हैं। आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।”
मृतकों की पहचान की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath