लोकसभा में 2022 तक ‘न्यू इंडिया’ बनाने का प्रस्ताव पारित

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा ने बुधवार को भारत की ‘आजादी की 75वीं वर्षगांठ’ के मौके पर वर्ष 2022 तक एक समावेशी और समृद्ध भारत बनाने का प्रस्ताव पारित किया, जो स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था।

भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ मनाने के बाद एक खास चर्चा में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, “आज, भारत छोड़ो आंदोलन के 75वें वर्ष में हम एक शक्तिशाली, समृद्ध, स्वच्छ, गौरवशाली भारत बनाने की प्रतिज्ञा करते हैं, जो भ्रष्टाचार मुक्त हो, अच्छा प्रशासन हो, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उन्नत हो और सभी के विकास के लिए प्रतिबद्ध हो।”

उन्होंने कहा, “हम एक ऐसा देश बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं, जहां भाईचारा और राष्ट्रवाद हो और वह लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हो।”

उन्होंने हिंदी में लिखा प्रस्ताव पढ़ा, “125 करोड़ भारतीयों के प्रतिनिधियों ने प्रतिज्ञा की है कि हम लोगों को एक-साथ लाएंगे और अगले पांच सालों तक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। हम भारत को महात्मा गांधी और स्वतंत्रता सेनानियों के सपने जैसा बनाएंगे।”

यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया।

इससे पहले चर्चा की शुरुआत में महाजन ने कहा, “किसानों, बुद्धिजीवियों, सैनिकों सभी ने स्वराज का सपना देखा है।”

उन्होंने कहा कि ‘सूरज’ (अच्छा प्रशासन) को सबसे बड़ी जिम्मेदारी के रूप में लिया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493