उप्र : चंदन सिंह गैंग का शूटर व इनामी बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर के अपर पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया, “टीम को मंगलवार शाम मुखबिर ने सूचना दी कि चंदन सिंह गैंग का शूटर व पांच हजार रुपये का इनामी अपराधी अखिलेश सिंह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। वह अपने किसी साथी से मिलने थाना चिलुआताल के होटरिया बाजार स्थित मजनू चौराहा आने वाला है। इस सूचना पर निरीक्षक एसटीएफ अशोक कुमार सिंह एवं निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की और देर शाम पहुंचे अखिलेश को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया।”

उन्होंने बताया, “अभियुक्त अखिलेश ने पूछताछ में अक्टूबर, 2016 में संतकबीरनगर के खलीलाबाद में प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र यादव की हत्या की बीत स्वीकार की और बताया कि यह हत्या उसने चंदन सिंह के इशारे पर की थी। इसके अलावा अखिलेश सिंह ने चंदन सिंह के इशारे पर वर्ष 2015 में गोरखपुर जिले में इंजीनियर भानु प्रताप सिंह के घर पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने की बात भी स्वीकार की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493