मोहल्ला सभा विधेयक पर हस्ताक्षर का बैजल से अनुरोध

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को उप-राज्यपाल अनिल बैजल से मोहल्ला सभा विधेयक को मंजूरी देने की मांग की।

दिल्ली विधानसभा द्वारा पारित इस विधेयक के तहत ग्रामसभा की तर्ज पर मोहल्ला सभाओं के गठन का प्रावधान है, जहां जनता अपने इलाके में विकास कार्यो और धनराशि आवंटन पर अपनी राय दे सकेगी।

विधेयक पर चर्चा के दौरान आप विधायक राजेश गुप्ता ने विधानसभा में कहा कि मोहल्ला सभाएं यह सुनिश्चित करेंगी कि मतदान के बाद भी जनता की जिम्मेदारियां खत्म नहीं होतीं।

उन्होंने कहा कि इन मोहल्ला सभाओं के जरिए जनता खुद तय करेगी कि उनके इलाके में सड़क बने या नहर।

आप विधायकों ने कहा कि यह उन वादों में से एक है, जिस पर उनकी पार्टी ने चुनाव लड़ा था और 11 विधानसभाओं में इससे संबंधित प्रायोगिक परियोजनाएं पहले से ही चल रही हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि मोहल्ला सभाओं के लिए बजट में 350 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, लेकिन उप-राज्यपाल की ओर से विधेयक को मंजूरी न मिल पाने के कारण अब तक सारी धनराशि यूं ही पड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि आप ने उप-राज्यपाल से विधेयक को मंजूरी देने का आग्रह किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493