केन्या : राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जारी, मौजूदा राष्ट्रपति को मजबूत बढ़त

नैरोबी, 9 अगस्त (आईएएनएस)। केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याता ने बुधवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए जारी मतगणना में मजबूत बढ़त बना ली है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश भर के 40,883 मतदान केंद्रों में से 36,125 मतदान केंद्रों के वोटों की गणना के अनुसार, केन्याता को 54.69 फीसदी वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विपक्षी उम्मीदवार रैला ओडिंगा को 44.47 फीसदी वोट हासिल हुए।

बीबीसी की रपट के मुताबिक, ओडिंगा ने मंगलवार के मतदान के शुरुआती परिणामों को खारिज करते हुए कहा कि यह जानकारी गलत है, क्योंकि अधिकारी परिणामों की पुष्टि में दस्तावेजों को पेश करने में विफल रहे।

ओडिंगा ने अपने ट्विटर अकांउट पर कहा, “हमने अब तक के परिणामों को अस्वीकार कर दिया है।” उन्होंने चुनाव आयोग के वोटों की गिनने की प्रक्रिया की निंदा की।

उन्होंने कहा कि परिणाम कंप्यूटर की गणना है और यह मतदाताओं की इच्छा नहीं जाहिर करेगा।

उन्होंने कहा, “अभी जो कुछ चल रहा है वह शर्मनाक है।”

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मतदान प्रक्रिया बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गई, लेकिन अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि ऐसी आशंका है कि हारा हुआ उम्मीदवार परिणामों को अस्वीकार कर सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493