उप्र : छात्रा की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बजहां गांव निवासी छात्रा रागिनी दुबे (17) की मंगलवार सुबह उस वक्त आरोपियों ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी, जब वह अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी। इस मामले में रागिनी के पिता की तहरीर पर बांसडीह रोड पुलिस ने बजहां ग्राम प्रधान कृपाशंकर तिवारी, प्रधान के बेटे व मुख्य आरोपी प्रिंस तिवारी उर्फ आदित्य तिवारी, भतीजे सोनू, नीरज तिवारी व राजू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सुजाता सिंह ने स्वाट टीम को भी लगा दिया। प्रधान का परिवार वारदात के बाद ही फरार हो गया था, लेकिन थानाध्यक्ष व स्वाट टीम ने मुख्य अभियुक्त प्रिंस उर्फ आदित्य तिवारी को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके एक अन्य साथी राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया। शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493