नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री नीतू वाधवा का कहना है कि उनकी अगली इच्छा छोटे पर्दे पर ऑटिज्म (बचपन में विकास को बाधित करने वाली एक मानसिक बीमारी) की शिकार लड़की का किरदार निभाने की है।
एक बयान में उन्होंने कहा, “मैं टेलीविजन पर अपनी वापसी के अनुभव को देख रही हूं।”
नीतू इससे पहले ‘लागी तुझसे लगन’, ‘ममता’, ‘राजा की आएगी बारात’ और ‘ये तेरा घर ये मेरा घर’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।
उन्होंने कहा, “मैं एक रियलिटी शो कर सकती हूं या कुछ चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने को सोच रही हूं, जिसके लिए मुझे वास्तविक अभिनय करने की आवश्यकता होगी। प्रियंका चोपड़ा द्वारा ‘बर्फी’ में निभाए गए किरदार जैसा किरदार निभाना पसंद करूंगी।”
उन्होंने कहा, “मैं छोटे पर्दे पर ऑटिज्म की शिकार लड़की का किरदार निभाना चाहती हूं।”
dharmpath.com dharmpath