लखनऊ, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। दिन में आर्द्रता का स्तर बढ़ने से उमस में इजाफा होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने का अनुमान है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। दिन में आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 21 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath