कश्मीरी ट्रैवल ऑपरेटर पर ईडी का छापा

श्रीनगर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को श्रीनगर के एक ट्रैवल ऑपरेटर के कार्यालयों और आवासीय परिसरों पर छापा मारा।

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने अल-खुदाम टूर एंड ट्रैवल्स और उसके मालिक शेख फिरोज के आवास पर छापा मारा।

ईडी कश्मीर घाटी में आतंकवाद की फंडिंग के एक रैकेट की जांच कर रहा है।

ईडी के अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी यह पता लगाने में जुटी है कि घाटी में आतंकवादी गतिविधियों की फंडिंग में कौन-कौन शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493