लंदन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। लंदन की एक व्यस्त सड़क पर स्थित एक दुकान में बस घुसने से गुरुवार को कम से कम छह लोग घायल हो गए।
‘गार्डियन’ के मुताबिक, सोशल मीडिया पर तस्वीरों में नजर आ रहा है कि डबल-डेकर बस फुटपाथ पर चढ़कर क्लैपहम, लैवेंडर हिल पर स्थित पोगेंन पॉल्ल किचन डिजाइन सेंटर के किनारे जा टकराई।
दुकान का आगे का हिस्सा बस के ऊपर वाले हिस्से की खिड़की में घुसा हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, “इमारत से बस की टक्कर की सूचना पुलिस को सुबह 6.55 मिली।”
उन्होंने बताया, “अधिकारी, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस वहां पहुंचे।”
उन्होंने कहा, “बस चालक को दक्षिण लंदन अस्पताल ले जाया गया है। कई यात्रियों का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। बस के ऊपरी हिस्से में दो यात्री फंसे हुए हैं। सड़क पर यातायात अब भी बंद है।”
dharmpath.com dharmpath