नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।”
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 74 फीसदी दर्ज किया गया।
एक दिन पहले यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का समान्य तापमान था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath