ममता ने उपराष्ट्रपति नायडू को बधाई दी

कोलकाता, 11 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को देश के नए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को बधाई दी।

ममता ने ट्वीट कर कहा, “भारत के उपराष्ट्रपति के तौर पर आपको बधाई एम. वेंकैया नायडू जी। मेरी ओर से शुभकामनाएं।”

नायडू ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। सत्तारूढ़ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने पांच अगस्त को हुए चुनाव में विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493