मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर ने गुरुवार को निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के लिए अपने पिता की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वह एक भावनात्मक व्यक्ति हैं।
‘जग्गा जासूस’ के सह-निर्माता रणवीर ने अपनी टीम का समर्थन किया है।
रणवीर ने अपने पिता की टिप्पणी पर कहा, “मेरे पिता भावुक हैं और वह जो कहते हैं, जरूरी नहीं कि मैं उससे सहमत हूं। लेकिन शुरुआत से मैं और बसु दादा (अनुराग बसु) जानते थे कि हम क्या कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “कई बार यह काम करता है और कई बार नहीं, लेकिन मैं इसे विफलता की तरह नहीं देखता। मैं इसे सीखने के रूप में लेता हूं।”
अखबार के साथ एक साक्षात्कार में ऋषि ने बसु को इस फिल्म के लिए ‘गैर जिम्मेदार’ करार दिया था, जिसे बनाने में उन्हें तीन वर्ष लग गए।
रणवीर गुरुवार को संजय दत्त की वापसी की फिल्म ‘भूमि’ के ट्रेलर लांच पर उपस्थित हुए। संजय दत्त की बायोपिक में वह मुख्य भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath