विश्व कप क्वालीफायर के लिए लुआन ब्राजीली टीम में

रियो डी जनेरियो, 12 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेमियो के फारवर्ड लुआन को 2018 फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तहत इक्वाडोर और कोलम्बिया के साथ होने वाले मुकाबलों के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय कोच टिटे ने शुक्रवार को अपनी उस टीम में पांच बदलाव किए, जिसने उरुग्वे और पराग्वे के खिलाफ मार्च में हुए क्वालीफायर मैचों में जीत हासिल की थी।

बदलाव के बाद टीम में जगह बनाने वालों में गोलकीपर कासियो, फारवर्ड लुआन, सेंट बैक रोड्रिगो काओ, फारवर्ड टियासन और स्ट्राइकर गेब्रियल जीसस शामिल हैं।

इस टीम में हालांकि युवेंतस के फारवर्ड डगलस कोस्टा को जगह नहीं मिली है। इसके अलावा वेवेरटन, गिल, डिएगो साउजा और डिएगो जैसे खिलाड़ियों को भी बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493