विश्व पुलिस खेलों में बंगाल के पुलिसकर्मी ने एक और स्वर्ण जीता

कोलकाता, 12 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को घोषणा की है कि राज्य पुलिस के कांस्टेबल सुशेन रे ने लॉस एंजिल्स में विश्व पुलिस खेलों की तिहरी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

इसके पहले रे ने शुक्रवार को लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

ममता ने ट्विटर पर लिखा, “दोबारा बधाई हो। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में विश्व पुलिस खेलों में बंगाल के पुलिसकर्मी सुशेन रे ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता। यह तिहरी कूद के लिए है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493