विश्व एथलेटिक्स : अमेरिकी रीसे ने महिलाओं की लंबी कूद का सोना (लीड-1)

लंदन, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की एथलीट ब्रिटनी रीसे ने विश्व चैम्पियनशिप में चौथी बार महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रीसे ने इससे पहले 2009, 2011, 2013 में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

लंदन में शुक्रवार रात आयोजित महिालाओं की लंबी कूद में रीसे ने 7.02 मीटर की कूद लगाकर विश्व चैम्पियन बनीं। रीसे ने पांच साल पहले 2012 में आयोजित ओलम्पिक खेलों में इसी स्टेडियम में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

इसके अलावा, रूस की डार्या किल्शीना ने सात मीटर की कूद लगाकर रजत पदक पर कब्जा जमाया, वहीं अमेरिकी की ही एथलीट और रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता टियाना बाटरेलेटा ने इस स्पर्धा में 6.97 मीटर की कूद लगाकर कांस्य पदक हासिल किया।

इस चैम्पियनशिप में तटस्थ एथलीट के रूप में हिस्सा लेने वाली क्लिशीना ने कहा, “मैं इस पदक से संतुष्ट हूं। यह मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण परिणाम है। मैं पिछले छह साल से सात मीटर तक की कूद नहीं मार पाई थी और मुझे वो दिन काफी याद आए, जब मैंने अपने करियर में इतनी लंबी कूद मारी थी।”

विश्व चैम्पियनशिप के पिछले संस्करण, 2015 में टियाना ने महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन इस बार उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

इस चैम्पियनशिप का विश्व रिकॉर्ड रूस की एथलीट गालिना चिस्ताकोवा के नाम है। उन्होंने 11 जून, 1988 को 7.52 मीटर की कूद लगाकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

इसके अलावा, इस स्पर्धा में चैम्पियनशिप का रिकॉर्ड अमेरिका की एथलीट जैकी जॉयनर-केर्सी के नाम है, जिन्होंने रोम में चार अगस्त, 1987 में 7.36 मीटर की लंबी कूद लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493