निशानेबाजी : भारत की स्कीट टीम ने एशियाई शॉटगन चैम्पियनशिप में जीता कांस्य

अस्ताना, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की पुरुष स्कीट टीम ने यहां जारी सातवीं एशियाई शॉटगन चैम्पियनशिप के छठे दिन शनिवार को कांस्य पदक हासिल किया।

भारतीय टीम में शीराज, मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह शामिल हैं। भारतीय टीम इस पदक के साथ तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

भारतीय दल ने अधिकतम 375 में से 347 अंक हासिल किया। मेजबान कजाकिस्तान ने 350 अंकों के साथ रजत जीता।

कुवैत की टीम ने पहला स्थान हासिल किाय। इस टीम ने भी 350 अंक हासिल किए लेकिन फिनिशिंग राउंड स्कोर में बेहतर करने के कारण यह टीम पहले स्थान पर रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493