उप्र में आंशिक बदली छाई

लखनऊ, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में उमस और गर्मी में इजाफा होने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप और छांव के बीच बदली का असर रहेगा। बारिश होने की संभावना नही है लेकिन आद्र्रता का स्तर 85 फीसदी तक दर्ज किए जाने से उमस में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान में वृद्घि की संभावना कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, बनारस का 22.5 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और झांसी का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493