मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री शुभांगी आत्रे ने लोगों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना गणेश चतुर्थी उत्सव मनाने की अपील की है।
अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, “मैं सभी से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना यह उत्सव (गणेश चतुर्थी) मनाने की अपील करती हूं। इसके लिए पर्यावरण के अनुकूल चीजों का प्रयोग करें और प्रार्थना के साथ उन्हें ‘विसर्जित’ करें। शराब का सेवन और ध्वनि प्रदूषण न करें।”
गणेश चतुर्थी उत्सव शुक्रवार से शुरू होगा।
dharmpath.com dharmpath