नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आर्द्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath