चेन्नई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के. शशिकला के भतीजे टी.टी.वी दिनाकरन के नेतृत्व वाला पार्टी का धड़ा तमिलनाडु में मुख्यमंत्री को बदलना चाहता है और इसके लिए इसने राज्यपाल सी.वी. राव को सूचित किया है।
शशिकला व दिनाकरन के करीबी थंगातामिज चेलवन ने एक टेलीविजन चैनल से कहा, “हमने राज्यपाल से कहा है कि हम मुख्यमंत्री के.पलनीस्वामी को बदलने के लिए कदम उठाएंगे।”
उन्होंने कहा, “हम मुख्यमंत्री को बदलने के लिए कदम उठा रहे हैं।”
उन्होंने बताया कि पार्टी विधायक नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए बैठक करेंगे।
दिनाकरन गुट पार्टी में खुद को अलग-थलग किए जाने से परेशान है।
दिनाकरन गुट के 19 विधायकों ने मंगलवार को राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की।
dharmpath.com dharmpath