क्वीटो, 22 अगस्त (आईएएनएस)। इक्वाडोर के कोच गुस्तावो क्विंतेरोस ने अपनी टीम के कमजोर खिलाड़ियों से बड़ी जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया है, क्योंकि दक्षिण अमेरिकी क्लब को अगले साल होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में अपनी जगह बनानी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चोटिल होने के कारण ब्राजील और पेरू के खिलाफ होने वाले विश्व कप क्वालीफायर मुकाबलों में टीम के अहम खिलाड़ी शामिल नहीं हो पाएंगे।
अर्जेटीना के निवासी क्विंतेरोस ने कहा, “हमारी टीम में इस वक्त मौजूद खिलाड़ी सबसे अहम हैं। हमें उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए हमें अपने प्रशंसकों और पत्रकारों का समर्थन चाहिए।”
इक्वाडोर का सामना 31 अगस्त को पोटरे एलेग्रे में ब्राजील से होगा और इसके पांच दिन बाद उसका सामना पेरू के खिलाफ लीमा में होगा।
वर्तमान में दक्षिण अमेरिकी ग्रुप में शामिल 10 टीमों में इक्वाडोर क्लब छठे स्थान पर काबिज है।
dharmpath.com dharmpath