तीन तलाक पर फैसला बहादुर मुस्लिम महिलाओं की जीत : शबाना आजमी

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री शबाना आजमी ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक ही बार में तीन तलाक पर रोक के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि यह फैसला देश की बहादुर मुस्लिम महिलाओं की जीत है।

शबाना ने मंगलवार को ट्वीट किया, “मैं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तीन तलाक पर दिए गए फैसले का स्वागत करती हूं। यह उन बहादुर मुस्लिम महिलाओं की जीत है, जिन्होंने कई सालों तक इसके खिलाफ लड़ा है।”

सर्वोच्च न्यायालय ने तीन तलाक पर 3:2 के बहुमत से फैसला सुनाया। फैसले में कहा गया कि मुस्लिम समुदाय की तीन तलाक की परंपरा ‘असंवैधानिक’, ‘एकतरफा’ और ‘इस्लाम का हिस्सा’ नहीं है।

शबाना एक समाजिक कार्यकर्ता भी हैं और वह बाल विकास, एड्स और न्याय दिलाने के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने कई नाटकों में सांप्रदायिकता के खिलाफ भी आवाज उठाई है।

इसके साथ ही उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले, प्रवासी कश्मीरी पंडितों और लातूर में आए भूकंप पीड़ितों के लिए काम किया है। साल 1993 में हुए मुंबई दंगों ने उन्हें हिला कर रख दिया था और वह धार्मिक चरमपंथ की एक मजबूत आलोचक के रूप में उभरीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493