उप्र : ओमवीर यादव युवा कांग्रेस की उप्र इकाई के अध्यक्ष नियुक्त

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार ने मंगलवार को नोएडा निवासी और पूर्व में युवा कांग्रेस में कई सांगठनिक जिम्मेदारियां निभा चुके ओमवीर यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक चोटीवाला व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर ने अपने संगठन के साथियों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को युवा कांग्रेस के सेक्टर-70 स्थित कार्यालय पहुंचकर बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने युवा साथियों को भरोसा दिया की सभी साथियों को साथ लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश भर का संगठन काम करेगा।

उन्होंने बताया कि नए युवा साथियों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही नए चेहरों को संगठन में उचित स्थान दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493