बैडमिंटन : सिंधु विश्व चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

ग्लासगो (स्कॉटलैंड), 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने जीत के साथ विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपने अभियान का आगाज किया है।

पहले दौर में बाय मिलने के कारण सिंधु ने सीधे दूसरे दौर में प्रवेश किया था और महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में जीत हासिल कर अब रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु ने दूसरे दौर में कोरियाई खिलाड़ी किम यो मिन को 49 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-16, 21-14 से मात देकर जीत हासिल की।

तीसरे दौर में सिंधु का सामना चीन की चेयुंग नगान यी और रूस की इवजेनिया कोसेत्स्काया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।

उल्लेखनीय है कि सिंधु ने 2013 और 2014 में हुए विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493