दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने की संभवाना जताई है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान आम तौर पर साफ रहेगा और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।”

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा।

शहर में मंगलवार को 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई।

राजधानी का मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493