आईएसएल क्लब पुणे से जुड़े स्पेनिश डिफेंडर लोपेज

पुणे, 23 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी 2017-18 सीजन में स्पेनिश डिफेंडर राफेल लोपेज को एफसी पुणे सिटी की जर्सी में मैदान पर उतरते देखा जाएगा।

पुणे ने स्पेन और जर्मनी में शीर्ष स्तरीय लीग में खेलने वाले लोपेज के साथ करार किया है। उन्हें कोच एंटोनियो हबास की टीम के डिफेंस में शामिल किया जाएगा।

इस करार की पुष्टि करते हुए पुणे क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव मोडवेल ने कहा, “स्पेन के शीर्ष स्तरीय लीग में लोपेज ने करीब एक दशक तक खेला है और वह भी विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ। उनके अनुभव से टीम का डिफेंस मजबूत होगा। मैं लोपेज को टीम की जर्सी में देखने के लिए उत्सुक हूं।”

अपने करार के बारे में लोपेज ने कहा, “मैं पुणे क्लब में शामिल होकर खुश हूं और उत्साहित भी। मैंने पुणे के बारे में कुछ स्पेनिश खिलाड़ियों से बात करके जाना। मैं नई चुनौती के लिए तैयार हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493