पीएसजी के रडार पर ब्राजीलियाई किशोर वेंडेल

रियो डी जनेरियो, 23 अगस्त (आईएएनएस)। नेमार को रिकॉर्ड फीस में अपने साथ शामिल करने के बाद अब फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की नजर ब्राजील के किशोर खिलाड़ी वेंडेल पर है।

वर्तमान में वेंडेल फ्लूमिनेंसे क्लब के साथ जुड़े हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील के रेडियो चैनल ‘रेडियो ग्लोबो’ ने बताया कि वेंडेल के साथ करार की रेस में जर्मेन क्लब के साथ अन्य क्लब भी हैं। इनमें सीएसकेए मॉस्को और पोटरे क्लब का नाम शामिल है।

फ्लूमिनेंसे के अध्यक्ष प्रेडो अबाद वर्तमान में ट्रांसफर विंडो के बंद होने से पहले यूरोप में क्लब के साथ चर्चा कर रहे हैं।

नेमार के अलावा जर्मेन ने अपनी टीम में ब्राजीलियाई खिलाड़ी दानी एल्वेस को भी शामिल किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493