दक्षिणी दिल्ली में कैसीनो का भंडाफोड़, फार्महाउस से 30 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक फार्महाउस पर छापेमारी के दौरान एक कैसीनो का भंडाफोड़ किया और 30 लोगों को गिरफ्तार किया।

फतेहपुर बेरी में डेरा मंडी रोड पर एक सेवानिवृत्त मेजर सुरेश यादव के स्वामित्व वाले फार्महाउस पर राधेश्याम नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध कैसीनो चलाया जा रहा था।

पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने आईएएनएस से कहा, “फार्महाउस 13 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें टेलीविजन सीरियल व फिल्म की शूटिंग भी होती है।”

उन्होंने कहा, “गिरफ्तार किए गए 30 लोगों में 14 खिलाड़ी व 5 महिला कैसीनो सहायक हैं। इसमें से बाकी बार अटेंडेंट हैं। खिलाड़ियों में कुछ व्यवसायी हैं।”

सिंह ने कहा कि कैसीनों में प्लॉस्टिक के सिक्कों का टोकन के तौर पर इस्तेमाल हो रहा था। इन सिक्कों का मूल्य 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

पुलिस ने 13 लक्जरी वाहनों को भी जब्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493