सेना के पोर्टर की खाई में गिरने से मौत

श्रीनगर, 23 अगस्त (आईएएनएस)। सेना के एक पोर्टर की बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पहाड़ी क्षेत्र में सड़क से फिसलकर मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कुइल्मुकाम गांव के रहने वाले गुलाम मोहम्मद कसाना की बांदीपोरा-गुरेज के मार्ग में एक गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा, “उसकी तत्काल की मृत्यु हो गई।”

जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पहाड़ी इलाकों में भारी सामान ढोने के लिए सेना स्थानीय लोगों को काम पर रखती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493