फुटबॉल : सेविला, नापोली की चैम्पियंस लीग में जगह पक्की

मेड्रिड, 23 अगस्त (आईएएनएस)। यूईएफए चैम्पियंस लीग के क्वालीफाइंग के दूसरे चरण में सेविला, नापोली, सेल्टिक, मारिबोर और ओलम्पियाकोस विजेता बन कर उभरे हैं।

चारों दिग्गज क्लब पहले से दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन इस बीच सेविला और सेल्टिक के प्रशंसकों के लिए घबराहट भरे पल भी आए।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सेविला ने पहले चरण में तुर्की में खेले गए मैच में 2-1 से जीत हासिल की थी। तुर्की के क्लब इस्तांबुल बसाकसेहिर के लिए इलिजेरो इलिया ने 17वें मिनट में गोल मारा।

दूसरे हाफ में सर्जियो इस्क्यूडेरो ने सेविला को बराबरी पर ला दिया और फिर विसाम वेन येड्डेर ने स्कोर 2-1 कर सेविला को आगे कर दिया।

सात मिनट बाद हालांकि बसाकसेहिर ने इडिन विस्का के गोल से बराबरी कर ली थी। बसाकसेहिर चैम्पियंस लीग में अपनी जगह पक्की कर लेता अगर इमरे बेलोजोग्लू का 90वें मिनट में मारा गया गोल पोल से न टकराता। सेविला ने 4-3 के औसत स्कोर के साथ चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफाई किया।

वहीं नीस में हुए एक अन्य क्वालिफाइयर मैच में मेजबान टीम को नापोली के हाथों 0-2 से हार झेलनी पड़ी और नापोली 4-0 के औसत स्कोर के साथ क्वालिफाई करने में सफल रही।

ओलम्पियाकोस ने क्रोएशिया के क्लब रिजेका को 1-0 से मात देते हुए 3-1 से औसत स्कोर के साथ चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफाई किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493