केरला ब्लास्टर्स के प्रशंसकों का पूर्व कोच कोपेल पर फूटा गुस्सा

तिरुवनन्तपुरम, 23 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के नए सीजन 2017-18 में नई टीम के तौर पर शामिल होने वाले जमशेदपुर के कोच बने स्टीव कोपेल पर केरला ब्लास्टर्स के प्रशंसकों का गुस्सा सोशल मीडिया पर नए रूप में नजर आ रहा है।

केरला क्लब के कई अच्छे खिलाड़ी अब जमशेदपुर की टीम में शामिल हो गए हैं और प्रशंसकों का मानना है कि यह क्लब के पूर्व कोच कोपेल की रणनीति के कारण हुआ है।

हाल ही में जमशेदपुर टीम में शामिल होने वाले नए अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी केविल बेलफोर्ड हैं, जिन्होंने पिछले संस्करण में केरल टीम के अच्छे प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई थी।

पिछले सीजन में कोपेल मार्गदर्शन में केरला ब्लास्टर्स की टीम आईएसएल के फाइनल में पहुंची थी। नए सीजन में कोपेल जमशेदपुर क्लब के कोच के रूप में नजर आने वाले हैं।

ऐसे में केरला क्लब के खिलाड़ियों का जमशेदपुर क्लब में शामिल होना क्लब के प्रशंसकों को रास नहीं आ रहा और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कोपेल पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

प्रशंसकों ने जमशेदपुर क्लब को ‘करी लीव्स ऑफ केरला’ करार दिया है। एक प्रशंसक ने कहा, “यह केरला क्लब के प्रशंसकों का विश्व भर को दर्शाने का एक जोशीला तरीका है कि जमशेदपुर क्लब हमारे क्लब के खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर रहा है। जिस प्रकार से यह नया क्लब केरला क्लब के खिलाड़ियों के साथ करार कर रहा है, उससे हम खुश नहीं हैं।”

केरला के प्रशंसकों के इस कदम पर हालांकि, अभी तक जमशेदपुर के प्रबंधन की ओर से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493