नीदरलैंड्स के रॉटरडैम में संदिग्ध वैन का चालक गिरफ्तार

एम्सटर्डम, 24 अगस्त (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स की पुलिस रॉटरडैम शहर में आतंकवादी हमले के खतरे के मद्देनजर जांच कर रही है। इस संबंध में बुधवार देर रात स्पेन की एक संदिग्ध वैन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्पेन के लाइसेंस प्लेट वाली वैन को स्थानीय समयानुसार रात नौ से दस बजे के बीच मिजशेरेनलान स्ट्रीट पर रोका गया।

इस वैन की स्थानीय समयानुसार रात 11.30 बजे जांच की गई और इसे सुरक्षित घोषित कर दिया गया और पुलिस थाने लाया गया।

रॉटरडैं के महापौर अहमद अबोतालेब ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि मासिलो कंसर्ट सभागार के पास वैन को संदिग्ध तरीके से पाया था। आतंकवादी हमले के खतरे के बीच पुलिस के आदेश के बाद बुधवार रात को यहां कंसर्ट रद्द कर दिया गया था।

इसके बाद इमारत को खाली करा लिया गया।

अबोतालेब ने कहा, “वैन और मासिलो कंसर्ट सभागार में आतंकवादी हमले के खतरे के बीच के संबंधों की जांच की जा रही है। इस संबंध में किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493