मप्र में उमस बढ़ी

भोपाल, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह से लोग बेहाल हैं।

भोपाल, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह से लोग बेहाल हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में गुरुवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। धूप और बादलों के बीच लुका- छिपी चल रही है, जिससे जहां गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं उमस बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहे लेकिन बारिश सागर जिले में 54 मिलीमीटर और रीवा जिले में 51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हवाओं के बीच बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में बारिश का दौर कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं एक दिन पहले, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493