नीतीश ने मोतिहारी में बाढ़ राहत कायरें जायजा लिया

मोतिहारी, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत कायरें का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को हर हाल में इस त्योहारी सीजन में बाढ़ पीड़ितों तक जल्द से जल्द राहत सामग्री पहुंचाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों व पुल-पुलियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री गुरुवार को मोतिहारी पहुंचे और सुगौली में चल रही बाढ़ पीडितों की सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाने की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने का निर्देश अधिकारियों को दिया। यहां से मुख्यमंत्री ने लुम्बिनी भवन पहुंचकर पीड़ितों के लिए पैकिंग केंद्र का जायजा लिया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मोतिहारी में प्रतिदिन 50 हजार राहत पॉकेट बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यहां करीब 24 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है, ऐसे में अधिकारी राहत व वितरण कार्य में तेजी लाएं।

बुधवार को नीतीश ने अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत कायरें का जायजा लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493