पल्लेकेल वनडे : बारिश ने रोका खेल

पल्लेकेले, 24 अगस्त (आईएएनएस)। यहां पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे दूसरे वनडे मैच में बारिश ने खलल डाल दिया है।

बारिश के कारण भारतीय टीम को मैच की दूसरी पारी खेलने उतरने में देर हो चुकी है।

श्रीलंका ने पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए हैं। पारी के अंतराल के दौरान बारिश ने दस्तक दी जो अब तक जारी है और खेल रुका हुआ है।

पांच वनडे मैचों की सीरीज का यह दूसरा मैच है। भारत ने पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त ले ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493