सर्वोच्च न्यायालय का फैसला निजी आजादी के नए युग की शुरुआत : सोनिया

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को निजता के अधिकार पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह व्यक्तिगत अधिकार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मानव गरिमा के नए युग की शुरुआत है।

एक बयान में उन्होंने मोदी सरकार की कटु आलोचना करते हुए कहा कि यह फैसला आम आदमी के जीवन में राज्य और उसकी एजेंसियों द्वारा ‘अबाधित अतिक्रमण और निगरानी पर रोक लगाता है।’

सोनिया गांधी ने कहा, “निजता के मौलिक अधिकार पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आम आदमी के जीवन में ेसरकार और उसकी एजेंसियों द्वारा अबाधित अतिक्रमण और निगरानी से बचाव करता है।”

सोनिया ने कहा, “सर्वोच्च न्यायालय का ‘निजता के अधिकार’ पर फैसला व्यक्तिगत अधिकार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मानव गरिमा के एक नए युग की शुरुआत है।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस, हमारी सरकारों के साथ अन्य विपक्षी दलों को भी मौजूदा सरकार के अभिमानी प्रयासों के खिलाफ सभी भारतवासियों की निजता के अधिकार और गरिमा की रक्षा के लिए अदालत और संसद में साथ खड़े होने की जरूरत है।”

सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है और यह जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार का अभिन्न अंग है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493