उप्र में बारिश से लुढ़का तापमान

लखनऊ, 25 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है। इससे एक तरफ जहां गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली है वहीं दूसरी ओर तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बारिश का दौर जारी रहेगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किए जाने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आससपास रह सकता है।

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के कई जिलों सहित उप्र के अधिकांश जिलों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। आर्द्रता का स्तर 75 फीसदी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस, काननुपर का 22 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस और बनारस का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493