नेपीथा, 25 अगस्त (आईएएनएस)। म्यांमार के राखिने राज्य में पुलिस चौकियों और सैन्यअड्डों पर शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमलों में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मोंगतॉ क्षेत्र में 24 पुलिस चौकियों पर आतंकवादियों ने हथगोलों से हमला किया, 150 से अधिक आतंकवादियों ने सैन्यअड्डे में घुसपैठ की कोशिश की।
बयान के मुताबिक, अभी तक आतंकवादियों के सात शव बरामद किए गए हैं और सुरक्षाबल अन्य हमलावरों की तलाश में हैं।
dharmpath.com dharmpath