नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू हो गया है। उनका सर गंगा राम अस्पताल (एसआरजीएच) में इलाज चल रहा है।
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू हो गया है। उनका सर गंगा राम अस्पताल (एसआरजीएच) में इलाज चल रहा है।
प्रियंका वाड्रा को 23 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका इलाज चेस्ट मेडिसिन कंसल्टेंट अरूप बसु की निगरानी में हो रहा है।
एसआरजीएच (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डी.एस. राणा ने आईएएनएस को बताया,”प्रियंका वाड्रा को शुरुआत में बुखार था लेकिन बाद में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि की गई। उन्हें 23 अगस्त की शाम अस्पताल लाया गया था।”
प्रियंका वाड्रा की हालत के बारे में पूछे जाने पर राणा ने कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
दिल्ली में अब तक डेंगू के 657 मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें दिल्ली के 325 और अन्य राज्यों से 332 मामले शामिल हैं।
दिल्ली के अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा है।
दक्षिण दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के सर्वाधिक 64 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) क्षेत्रों में 42 मामले सामने आए हैं।
dharmpath.com dharmpath