राजनाथ ने पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से बात की

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को हरियाणा व पंजाब के मुख्यमंत्रियों मनोहर लाल खट्टर व अमरिंदर सिंह से बात की और गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद बड़े पैमाने पर हो रही हिंसा के मद्देनजर उन्हें सभी तरह की मदद का भरोसा दिया।

राजनाथ सिंह किर्गिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में भाग लेने के बाद यहां पहुंचे। उन्होंने उच्च अधिकारियों के साथ बैठकें कर पंजाब व हरियाणा के हालात का जायजा लिया।

एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और सभी संभव मदद का भरोसा दिया।”

उन्होंने कहा कि यदि जरूरत हुई तो अतिरिक्त सुरक्षा बलों को दोनों राज्यों में भेजा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493