पटना, 25 अगस्त (आईएएनएस)। महावीर स्थान न्यास समिति की तरफ से समिति के सचिव किशोर कुणाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा।
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने के लिए महावीर स्थान न्यास समिति एवं उसके सचिव किशोर कुणाल को धन्यवाद दिया तथा उनकी इस सामाजिक पहल की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा, “विपदा के समय हम सबको अपनी संवेदनशीलता प्रदर्शित करनी चाहिए और पीड़ितों की सेवा में बढ़-चढ़कर हाथ बंटाना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath