आरोपियों ने गांजे को खिलौनों में छिपा रखा था। इस अपराध में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। आरोपियों ने गांजे को उड़ीसा से लादा था। इसे वे कहां खपाने वाले थे, इसकी पड़ताल की जा रही है।
टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश चौधरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह यात्री बस में खिलौनों में छिपाकर गांजा लाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर बस में दबिश देकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सातों आरोपी हरियाणा, राजस्थान के रहने वाले हैं। जब्त गांजा करीब 8 लाख रुपये कीमत का है।
टीआई चौधरी ने बताया कि आरोपियों में पानीपत (हरियाणा) निवासी मेशर बागड़िया, धरम पाल, बहादुर बागड़िया, लिलूराम बागड़िया, रोशनी बागड़िया, मुन्नी बागड़िया और रेखा बागड़िया शामिल हैं। टीआई के मुताबिक, बस क्रमांक सीजी 27 एफ 0144 से आरोपियों ने गांजे को लादकर रायपुर पहुंचाया है।
dharmpath.com dharmpath