सृजन घोटाले पर नीतीश की नैतिकता कहां गई : लालू

पटना, 25 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने चर्चित सृजन घोटाले को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश की नैतिकता अब कहां चली गई?

राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के प्रमुख ने नीतीश पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, “सृजन बिहार का व्यापमं है। नीतीश कुमार की अंतरात्मा क्यों चुप है? आज उनकी नैतिकता कहां है?”

लालू ने ट्विटर पर सृजन महिला विकास समिति स्वयंसेवी संस्था की संस्थापिका मनोरमा देवी की नीतीश कुमार के साथ वाली दो तस्वीरें पोस्ट कीं। ये तस्वीरें एक सम्मान समारोह की हैं। तस्वीरों के नीचे उन्होंने लिखा, “सृजन संस्थापिका मनोरमा देवी, नीतीश कुमार की काफी करीबी रही हैं। नीतीश ने उनकी प्रशंसा करने के साथ ही हमेशा उन्हें प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया है।”

सृजन घोटाला एक स्वयंसेवी संस्थान सृजन महिला विकास समिति द्वारा सरकारी खातों से फर्जी तरीके से 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम हस्तांतरित कर उसका निजी उपयोग से जुड़ा है। विपक्ष की मांग पर बिहार सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की अनुशंसा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493