बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ और धूप निकली है। इस बीच उमस भारी गर्मी जारी है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में भारी बारिश की संभावना से इनकार किया है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है लेकिन भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां का शानिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, गया का 34 डिग्री, भागलपुर का 36.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493