प्रधानमंत्री मोदी पूर्णिया पहुंचे

पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए शनिवार को पूर्णिया पहुंच गए।

प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से पूर्णिया के चूनापुर हवाईअड्डे पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उनका स्वागत किया।

पूर्णिया के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री चूनापुर हवाईअड्डे से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण करने के लिए निकल गए। उनके साथ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा कई अधिकारी साथ हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सीमांचल क्षेत्र के जिलों का सर्वेक्षण करेंगे।

हवाई सर्वेक्षण के बाद पूर्णिया में ही बाढ़ की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

समीक्षा बैठक में राज्य सरकार बाढ़ से हुई क्षति का विस्तृत ब्योरा प्रधानमंत्री को सौंपेगा। बैठक के बाद प्रधानमंत्री वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

गौरतलब है कि राज्य के 19 जिलों के 186 प्रखंडों की 1़61 करोड़ से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 418 लोगों की मौत हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493