दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह मौसम सुहावना रहा और यहां न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और अपराह्न में हल्की बारिश होने की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शहर में सुबह 8.30 बजे 88 फीसदी आद्र्रता का स्तर दर्ज हुआ और पिछले 24 घंटों में 2.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493