पोग्बा बने यूरोपा लीग के सीजन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

मोंटे कार्लो, 26 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाड़ी पॉल पोग्बा को यूईएफए यूरोपा लीग के सीजन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया।

पिछले सीजन 2016-17 में पोग्बा की टीम ने इस टूनार्मेंट का खिताब अपने नाम किया था।

फ्रांस के मिडफील्डर पोग्बा के साथ इस पुरस्कार की रेस में उनकी टीम के साथी खिलाड़ी ज्लातान इब्राहिमोविक और हेनरिक मिखतारयान भी शामिल थे।

पोग्बा ने पुरस्कार मिलने की खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं इस पुरस्कार को हासिल कर बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं। आशा है कि यह सीजन भी पिछले सीजन की तरह ही अच्छा होगा। देखते हैं।”

कोचों और पत्रकारों की निर्णायक समिति ने इस पुरस्कार के लिए अन्य खिलाड़ियों की सूची में से पोग्बा का चयन किया।

यूरोपा लीग फाइनल में युनाइटेड को एजेक्स एम्सटरडम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 2-0 से मिली जीत में पोग्बा और मिखतारयान ने गोल किए थे।

पिछले सीजन में युनाइटेड के लिए पोग्बा ने कुल 15 मैच खेले थेए जिसमें उन्होंने तीन गोल दागे थे और एक गोल करने में सहायता दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493