मेड्रिड, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ओसमेन डेम्बेले ने स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के साथ करार कर लिया है।
बार्सिलोना ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। डेम्बेले से करार को लेकर उसकी बोरूसिया डार्टमंड के साथ समझौता हुआ, जिसके बाद बार्सिलोना ने इसकी पुष्टि की।
20 साल के डेम्बेले रविवार को यहां पहुंचेंगे और मेडिकल टेस्ट में हिस्सा लेंगे। उनका करार पांच साल का होगा। मेडिकल टेस्ट के बाद उन्हें क्लब के बाकी के खिलाड़ियों और प्रशंसकों के सामने लाया जाएगा।
फ्रांस में जन्मे डेम्बेले ने 18 साल की उम्र में लीग-1 क्लब स्टेड रेनेआस एफसी के लिए खेलते हुए अपने पेशेवर करियर का आगाज किया था।
बीते सीजन में डार्टमंड के लिए डेम्बेले ने 49 मैचों में 10 गोल किए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने साथियों को 20 मौकों पर गोल करने में मदद की थी।
dharmpath.com dharmpath